गोपनीयता सूचना
Last updated 18 October 2026
यह सूचना बताती है कि Orbo कौन-सा व्यक्तिगत डेटा रखता है, क्यों, कितने समय तक, और आप क्या माँग सकते हैं। पूरी नीति अंग्रेज़ी में है।
1. यह किसके लिए है
Orbo उन व्यवसायों के लिए है जो ऑर्डर लेते हैं, उन्हें पहुँचाते हैं और सामान का हिसाब रखते हैं; इसे Tiruvi चलाता है। व्यवसाय के मालिकों, कर्मचारियों और ड्राइवरों के खातों के डेटा के लिए Tiruvi ज़िम्मेदार है। ग्राहकों के ऑर्डर का डेटा वह व्यवसाय तय करता है जिससे आपने ऑर्डर किया; Orbo उसे उस व्यवसाय की ओर से रखता है।
2. हम क्या रखते हैं, और क्यों
- ऑर्डर: ग्राहक का नाम, फ़ोन, ईमेल, पता और नक्शे पर जगह, सामान, समय और ऑर्डर का इतिहास: ऑर्डर पूरा करने, पहुँचाने और बिल बनाने के लिए।
- ड्राइवर की जगह: केवल तब, जब कोई डिलीवरी चल रही हो, और केवल उसी ग्राहक को दिखती है जिसके पास ड्राइवर जा रहा है।
- भुगतान और बिल: राशि, स्थिति और संदर्भ। व्यवसाय अपना Razorpay खाता जोड़ता है; हम कार्ड का पूरा नंबर नहीं रखते।
- खाते: नाम, ईमेल, फ़ोन और भूमिका: साइन इन करने और यह तय करने के लिए कि कौन क्या देख सकता है।
3. कितने समय तक
ऑर्डर, बिल और भुगतान तब तक रहते हैं जब तक व्यवसाय Orbo इस्तेमाल करता है। मालिक व्यवसाय बंद करे तो सब कुछ तुरंत हटा दिया जाता है, और बैकअप से 30 दिनों में। ड्राइवर की जगह एक सप्ताह रखी जाती है; प्रसंस्करण के लॉग एक वर्ष, जैसा कानून कहता है।
5. आपके अधिकार
आप अपने डेटा का सारांश देख सकते हैं, उसे सुधार या हटवा सकते हैं, दी हुई सहमति वापस ले सकते हैं, किसी व्यक्ति को नामित कर सकते हैं, और शिकायत कर सकते हैं। ग्राहक पहले उस व्यवसाय से पूछें; उससे बात न हो पाए, या बात Orbo खाते की हो, तो डेटा अनुरोध फ़ॉर्म भरें और लिखें कि यह Orbo के बारे में है। आपको तुरंत संदर्भ संख्या मिलती है और 30 दिनों में जवाब। संतुष्ट न हों, तो भारतीय डेटा संरक्षण बोर्ड (Data Protection Board of India) से शिकायत कर सकते हैं।
Orbo खाता आप स्वयं हटा सकते हैं: ऊपर दाईं ओर अपनी तस्वीर, फिर Your account, फिर Delete my login।
6. भाषा
यह सूचना आठवीं अनुसूची की किसी और भाषा में चाहिए, तो डेटा अनुरोध फ़ॉर्म में लिखें। पूरी नीति (अंग्रेज़ी)।